लायंस इंटरनेशनल के नए सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर, 1 जुलाई (राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस) को लायंस क्लब बिलासपुर संगम द्वारा समाज में स्वास्थ्य सेवा की अलख जगाने वाले चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस विशेष दिन पर क्लब के सदस्यों ने शहर के विभिन्न अस्पतालों और सेवा केंद्रों में जाकर डॉक्टरों को उनके कार्यस्थल पर सम्मानित किया।
क्लब का मानना है कि निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाले ये चिकित्सक समाज के सच्चे नायक हैं, और उनका यह सम्मान हमारी कृतज्ञता को प्रकट करने का एक छोटा सा प्रयास है।
इन सम्मानित चिकित्सकों का किया गया आभार व्यक्त:
क्लब के पदाधिकारियों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर स्वास्थ्य सेवा देने वाले निम्नलिखित डॉक्टरों को उनके कार्यस्थल पर जाकर स्मृतिचिन्ह (Momento) भेंट किया:
-
डॉ. शैलेश पैकरा – मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना (क्रमांक 3)
-
डॉ. अपेक्षा कौशिक – मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना (क्रमांक 4)
-
डॉ. आशा पहारे – शासकीय हॉस्पिटल, गांधी चौक, बिलासपुर
-
डॉ. भूपेंद्र साहू – मारुति डेंटल, साइंस कॉलेज रोड, चाटीडीह
-
डॉ. आलोक कश्यप – लोटस चिल्ड्रन हॉस्पिटल, जरहाभाठा
-
डॉ. योगेंद्र पहारे – श्याम हॉस्पिटल, सीपत रोड, बिलासपुर
कार्यक्रम में उपस्थित गरिमामयी सदस्य
चिकित्सकों के इस सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए लायंस क्लब बिलासपुर संगम की पूरी टीम और मेडिकल स्टाफ मुस्तैद रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
-
लायन अश्विनी यादव (चार्टर अध्यक्ष)
-
लायन नेहल मिश्रा (चार्टर सचिव)
-
लायन सुरेश यादव
-
लायन राजेश मिश्रा
-
लायन रितेश मोदी
-
लायन चंद्रकला पैकरा
हमारा संकल्प
नया सत्र शुरू होने के साथ ही लायंस क्लब बिलासपुर संगम समाज सेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी सम्मानित डॉक्टरों के दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना करते हैं, जो दिन-रात मानवता की सेवा में जुटे रहते हैं।
“सेवा ही हमारा धर्म है – लायंस क्लब बिलासपुर संगम”
Event Photos & Gallery
Moments captured during the activity.



















