बिलासपुर। फ्रेंडशिप डे के अवसर पर विगत दिनों लायंस क्लब बिलासपुर संगम के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
शिविर में क्लब के सदस्यों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का सम्मान किया गया तथा उन्हें प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। आयोजन को सफल बनाने में क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लायंस क्लब बिलासपुर संगम के अध्यक्ष लायन अश्विनी यादव ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं सेवा कार्यों का निरंतर आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर सचिव लायन नेहल मिश्रा, सह सचिव चंद्रकला पैकरा, मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन राजेश मिश्रा, सर्विस चेयरपर्सन लायन योगेंद्र बंजारे, डायरेक्टर लायन सुरेश यादव, रितेश मोदी, सारंग राव हुमने एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Event Photos & Gallery
Moments captured during the activity.






















